Hindi Sahayata » ब्लॉगिंग » DVHosting Web Hosting Provider Review in Hindi

DVHosting Web Hosting Provider Review in Hindi

DVHosting Review in Hindi

DVHosting.in पर मेरा अनुभव कैसा रहा ? उसकी पूरी कम्प्लीट जानकारी मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूँ ।

Ask for Hosting Plan

मूर्खों की झुंड द्वारा चलाई जा रही , सबसे घटिया Hosting Provider Service है ।

मुझे तो इस साइट एडमिन के लिए हंसी आ रही थी , जब मैंने पहली बार इनसे सम्पर्क किया था ।

मैंने इनसे कहा कि मुझे Alpha Reseller Hosting की आवश्यकता है ।
तो एडमिन ने कहा कि यह Alpha Reseller क्या होती है ? 🥺

फिर मैंने उनसे कहा कि Alpha Reseller Packege की मदद से cPanel , whm और Master Packege बनाये जाते हैं ।

तब मुझे इन्होंने सीधे Root Reseller के बारे में बता रहे थे और Alpha Reseller को एक Packege बोल रहे थे ।
मैंने उनसे यही कहा कि मुझे Alpha Packege की जरूरत है ।

तो यह लोग उल्टा मुझे समझा रहे थे , कि इससे बेहतर Root Reseller होती है और Alpha Reseller एक Packge का नाम है ।

फिर मैंने इनको कहा कि हाँ मैं जानता हूँ , लेकिन मुझे Alpha Reseller Packege की ही जरूरत है ।

इनको सीधे - सीधे मना कर देना चाहिये था , कि हम Alpha Package Provide नहीं करते ।

उसके कुुुछ दिनों बाद , पता नहीं इन्होंने ने Alpha Reseller Hosting के बारे में कहाँ से जानकारी प्राप्त किया , फिर उसके बाद उन्होंने अपनी साइट पर Alpha Reseller Hosting Add किया ।

  • Ask for Data Center

जब इनके साइट पर Alpha Reseller Plan उपलब्ध हो गया था , तब मैंने इनसे पूछा कि आपके Server की Data Center कहाँ का है ?

उन्होंने मुझे बताया कि हमारा Data Center Europe है । मैंने कहा ठीक है और उनसे पूछा क्या आपके पास India का Data Center उपलब्ध नहीं है ?

उसके बाद उन्होंने कहा कि , आखिरी महीने से India पर cPanel बन्द कर दिया गया है ।

मैंने कुछ नहीं कहा और Hosting Order करने के लिये सोचा ।

Order Hosting

मैंने शुरुआती के हिसाब से उनके पास से "Alpha Pro" Plan Purchase करते समय इनसे कहा कि आप मेरे लिए "Alpha Pro Plan" मेरे एकाउंट में मेरे Preferred cPanel username के साथ Add कर दो ।

तब उन्होंने बताया कि , username बाद में चेंज कर देंगे ।
मैंने उनको बोला भी था कि , Server पर एक बार cPanel username बन जाने के बाद उस username को नहीं बदलनी चाहिए ।
अन्यथा ऐसे करने में Internal Linking Break हो जाती है ।

उन्होंने कहा कि आपको ऐसा किसने कहा ? 🥺
New Account पर कुछ नहीं होता ।

मैं खुद हैरान था , इतने यह लोग इतने सालों से होस्टिंग साइट चला रहे हैं और उन्हें इस बारे में ज्ञात तक नहीं ।

फिर भी मैंने इनसे Alpha Pro Plan को Purchase किया , लेकिन मुझे उनके पास से मेरा Preferred cPanel username प्राप्त नहीं हुआ , जो मैं चाहता था ।

फिर उसके बाद उन्होंने मेरे cPanel का username बदल दिया , और मैंने cPanel पर Test किया , मेरे cPanel पर cronjob काम नहीं कर रहा था ।

उनके होस्टिंग पर cPanel username बदलने के बाद , मैंने सिर्फ cronjob चेक किया था ।

उनके होस्टिंग का उपयोग भी नहीं किया , फिर भी मैं चुप रहा और सोचा कि , इन गधों मैंने ही बताया था कि एक बार cPanel का username बन जाने के बाद उसे बदलनी नहीं चाहिये ।

Upgrade

whm Panel पर Package बनाते समय मैंने देखा , कि Disk Space और Bandwidth Quota Limited था ।

मैंने उनको बोला कि इस कोटा को बढ़ाने के लिए कितने पैसे ललेंगे ? क्योंकि मुझे इसकी जगह पर Unlimited विकल्प चाहिये ।

तो वे लोग मुझे सीधे Root Reseller के बारे में बता रहे थे और बोल रहे थे कि Unlimited विकल्प सिर्फ Root Reseller पर मिलता है ।

मैंने कहा कि Unlimited विकल्प आप whmreseller Plugin की मदद से प्रदान कर सकते हैं इसका Screenshot मैंने उनको दिखाया भी था ।

तब उन्होंने मुझे मेरे भेजे हुए Screenshot देखकर कहा , कि यह आपका एक root account है ।
😀 वह लोग इतने मूर्ख हैं 😅 कि उनको खुद सोचना चाहिये था , अगर मेरे पास root access होता , तो उनसे मैं Alpha Reseller Hosting क्यों खरीदता ?

बाद में फिर कहने लगे की हम किसी भी Reseller Plan पर Unlimited ऑप्शन प्रोवाइड नहीं करते ।

मैंने सिर्फ उनसे मेरे ही एकाउंट पर Unlimited विकल्प माँग रहा था और इसके बदले उन्हें पैसे भी दे रहा था । मैंने प्लान पर Unlimited विकल्प add करने के लिये नहीं कहा था ।

Speed & CloudLinux

मैंने उनका होस्टिंग चेक किया लेकिन उनके होस्टिंग पर कोई खास दम नहीं था ।
और उनसे मैंने बोला कि , आप CloudLinux का Access Provide कर सकते हैं ?
बाकी अन्य होस्टिंग प्रोवाइडर CloudLinux का एक्सेस प्रदान करते हैं , जैसे कि मुझे मेरे Reseller Account में दिया गया था और उसका Screenshot मैंने उसे भेजा भी था ।
उन्होंने मुझे बताया , कि CloudLinux का सिर्फ एक Admin होता है । आपका cPanel वर्जन 130 है , अगर आप इस cPanel को अपने एडमिन से बोलकर अपग्रेड करवाते हैं , तब आपको दिया हुआ CloudLinux Access अपने आप हट जायेगा ।
cPanel के इस लेटेस्ट वर्जन पर अब CloudLinux Access किसी को भी प्रदान नहीं कर सकते हैं ।
मैंने उनसे कहा भी था कि CloudLinux से cPanel वर्जन से क्या लेना देना , CloudLinux तो बस अपना काम करेगा ।
उन्होंने कहा कि अब cPanel के लेटेस्ट वर्जन पर CloudLinux Access देने का ऑप्शन नहीं दिया जाता ।

DVHosting Refund

आखिरकार मैंने सोचा छोड़ो यार , आखिर कब तक ऐसे बेवकूफ लोगों के साथ बिजनेस करूँगा , अन्यथा मैैं ही पागल हो जाऊँगा ।

फिर मैंने एक टिकट बनाया कहा कि मेरे होस्टिंग सर्वर रद्द किया जाए , और हो सके तो GST काटकर कुछ पैसे वापस कर देना ।

उन्होंने मुझे टिकट रिप्लाई में जवाब दिया Reseller Hosting पर कोई Refund नहीं ।

मेरा सिर्फ ₹765 का नुकसान हुआ है , मुझे धन वापसी का कोई अफसोस नहीं , लेकिन उन्होंने टिकट जवाब देने के तुरंत बाद टिकट बन्द कर दिया ।

लेकिन मेरा अनुभव DVhosting.in के साथ बेहद ही खराब था ।

कैसे - कैसे मूर्खों के साथ मैंने अपना समय बर्बाद किया ।

Add a Comments

Information
Users of Guests are not allowed to comment this publication.


RELATED POSTS